आजमगढ़, जुलाई 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासूपुर में शुक्रवार को भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। एक पक्ष के लोग अभद्रता करने लगे। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग की आशंका में चालन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...