Azamgarh News: भूमि विवाद को लेकर मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम
आजमगढ़, नवम्बर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के रानीपुर धरवारा गांव में 10 दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार की रात मौत हो गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के रानीपुर धरावारा गांव निवासी 28 वर्षीय पप्पू बासफोर क्षेत्र के मंदे बाजार में दौरी बनाता था। वर्तमान में वह अपना मकान बनवा रहा था। उसके पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। परिजनों ने बताया कि 11 नवंबर की शाम निर्माण कार्य बंद होने के बाद पप्पू मजदूरों को मजदूरी दे रहा था। इस दौरान विपक्षी ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। परिवार के लोग पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.