आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आईटीबीपी के एएसआई को सस्ती भूमि दिलाने के नाम पर 16.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह वर्तमान समय में शहर के कालीचौरा रैदोपुर में रहते हैं। वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में एएसआई (जीडी) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 1993 में भर्ती के दौरान उनकी पहचान रामअरज यादव से हुई थी। वर्ष 2019 में मुलाकात के दौरान रामअरज यादव ने अपने पुत्र अभय यादव के माध्यम से सस्ती भूमि दिलाने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- भूमि बेचने के नाम पर ठगी में छह के खिलाफ केस आरोप है कि विश्वास में लेकर अभय यादव ने यूपीआई, चेक और आरटीजीएस के माध्यम से कई किस्तों...