Azamgarh News: भूटान से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सिधारी हाल्ट के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह भूटान में एक कंपनी में मैकेनिक था। अपने साले के साथ घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के तौकलपुर नगर निवासी 41 वर्षीय अंचल सिंह भूटान में एक कंपनी में मैकेनिक थे। वह अपने साले जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी विजय कुमार के साथ रहते थे। दोनों भूटान से घर के लिए निकले थे। रविवार को बिहार के किशनगंज स्टेशन से गरीब नवाज एक्सप्रेस पकड़ी। रात करीब आठ बजे ट्रेन आजमगढ़ के सिधारी हाल्ट के पास पहुंची थी। अंचल सिंह ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे। अचानक नीचे गिर गए। घटना के बाद साला विजय परेशान हो गया। उसने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.