Azamgarh News: भुजही गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव
आजमगढ़, जुलाई 21 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज से दौलताबाद को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित भुजही गांव की मुख्य सड़क पर बीते दस दिनों से जलजमाव है। जिसके कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक और साइकिल सवार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है। प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जलजमाव की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण संतोष, महेंद्र, कन्हैयालाल गुप्ता, शिवधनी, राजनाथ सहित अन्य लोगों ने बताया कि भुजही गांव में पांच सफाईकर्मी तैनात हैं। कुछ समय पहले लाखों रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन नियमित सफाई न होने के कारण नालियां जाम हो गई हैं। जिसकी वजह से सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.