Azamgarh News: भाभी के दसवां पर पोखरे में स्नान करते देवर डूबा, मौत
आजमगढ़, अगस्त 27 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में बुधवार की दोपहर भाभी के दसवां पर पोखरा में स्नान करते समय डूबने से देवर की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद शव बाहर निकलवाया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र राजभर खेती करते थे। पट्टीदारी में उनकी भाभी वंशराजी देवी पत्नी काशी राजभर का निधन हो गया था। बुधवार को दसवां का कार्यक्रम था। गांव के पोखरे पर लोग स्नान करने के लिए जुटे थे। गांव के लोग पोखरे के पास हैंडपंप पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान नरेंद्र राजभर स्नान करने के लिए पोखरा में चले गए। उनके साथ दो लड़के भी गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख लोग शोर मचाने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.