Azamgarh News: भाई ने भाई के मकान जाने का रास्ता किया अवरुद्ध, जान से मारने की धमकी का आरोप
आजमगढ़, जुलाई 2 -- Azamgarh News: मेहनगर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र अवधराज यादव ने अपने चाचा राजनारायण यादव पुत्र रामबली यादव तथा चचेरे भाइयों प्रदूम यादव एवं प्रदीप यादव के विरुद्ध मेहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, आरोप है कि विपक्षियों ने उनके मकान तक जाने वाले रास्ते पर ईंट एवं पुआल रखकर अवरोध कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं, मारपीट पर आमादा हो गए तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने और पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल किए जाने के बावजूद अब तक रास्ते से अवरोध नहीं हटाया गया है, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.