आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रूदरी गांव में 19 साल पूर्व प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दशहरा के दिन हुए दोहरे हत्याकांड में रानी की सराय ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह समेत आठ लोगों को कोर्ट ने दोषी माना है। इसी मुकदमे में दूसरे पक्ष के छह आरोपियों को भी दोषी करार दिया है। अदालत ने सजा सुनने के लिए 29 अक्तूबर का दिन मुकर्रर किया है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक कमलापति ने सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुकदमा रामजन्म सिंह निवासी रूदरी थाना रानी की सराय 21 अक्तूबर 2007 को दशहरे के दिन सुबह नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी गांव के प्रधान विपिन सिंह (अब रानी की सराय ब्लाक प्रमुख), राजेश सिंह, चुन्नू उर्फ़ रणविजय, बलवंत सिंह, राधेश्याम सिंह, छोटू उर्फ पंकज, ल...