आजमगढ़, जुलाई 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कालाबाजारी की शिकायत पर डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एसआईसी ने जांच के लिए टीम गठित की है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त को पतला किए जाने और उसकी कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। इसे लेकर डीएम ने एसआईसी और सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर सप्ताह भर पूर्व शिकायत मिली थी मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक से खून की कालाबाजारी की जा रही है। खून को पतला कर दो यूनिट से तीन यूनिट बनाया जा रहा है। अतिरिक्त खून कालाबाजारी कर बेच दिया जा रहा है। जिसके बाद डीएम ने एसआईसी और सीएमओ से रिपोर्ट मांगी...