Azamgarh News: बोलेरो की चपेट में आने से युवती की मौत, पिता घायल
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव के समीप रविवार अपराह्न बोलेरो की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वह पिता के साथ दवा लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। घायल पिता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। तरवां थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव निवासी प्रमोद कन्नौजिया मुंबई में रहकर काम करते थे। वे कुछ दिन पूर्व मुंबई से घर लौटे थे। प्रमोद की 23 वर्षीय पुत्री पूनम बीमार थी। वह रविवार को अपराह्न करीब ढाई बजे तरवां बाजार से दवा लेकर अपने पिता के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। गांव के समीप बोलेरो की चपेट में आने से पिता-पुत्री घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल तरवां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.