आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पकड़ी गांव में बैंक मित्र के घर का ताला तोड़ कर चोर एक लाख रुपये नगदी सहित दो लाख के जेवर उठा ले गए। बैंक मित्र युवक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गया था। शुक्रवार की शाम घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई।अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी पंकज गोंड बाजार में असिलाई मोड़ पर बैंक मित्र की दुकान चलाता है। गुरुवार को वह घर में ताला बंद कर पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल चला गया था। शुक्रवार की शाम लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था। घर में रखा एक लाख रुपये नकदी और सोने चांदी के दो लाख रुपये से अधिक के जेवर गायब थे। पीड़त ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...