आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में ग्रामीण बैंक के सामने मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को ख़बर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर और थानाध्यक्ष अहरौला रामकिशोर शर्मा ने जांच की। अहरौला के रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी 35 वर्षीयपरवेज की बहन साजिया की सोमवार को शादी थी। शादी समारोह समाप्त होने के बाद गांव के ही दो युवक परवेज के घर आए और धार्मिक स्थल में शराब पीने और पेशाब करने का आरोप लगाते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पिता कासिम ने आरोप लगाया कि विपक्षी जान से मारने की धमकी दिए थे...