Azamgarh News: बेलइसा सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। बेलइसा मंडी समिति परिसर से शनिवार को अतिक्रमणकारियों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान अवैध तरीके से बनाई गईं 20 दुकानों को हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने एक दिन की मोहलत मांगी है। बेलइसा फल और सब्जी मंडी में अतिक्रमण से आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा था। निजात दिलाने के लिए काफी दिनों से लोग अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे। मंडी समिति के डॉयरेक्टर के निर्देश पर शनिवार को बेलइसा मंडी समिति के सचिव शिवमंगल यादव के नेतृत्व में बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारियों ने अवैध अतिक्रण को हटवाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: अतिक्रमण हटाने पर मंडी सचिव से व्यापारियों की नोकझोंक अचानक शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.