आजमगढ़, अगस्त 25 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राजागंज बाजार में रविवार की रात बेटों ने डॉक्टर पिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। रात में वह अपने पैतृक गांव पहुंचा। सोमवार को पिता ने दो बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी डॉ. त्रिभुवन राम राजागंज बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। वहीं रहते भी हैं। डॉ. त्रिभुवन ने आरोप लगाया कि रविवार की रात में उनके दो बेटों ने गालीगलौज की और मारपीटकर घर से निकाल दिया। घर के भीतर से बाइक निकालकर आग लगा दी। रात में डॉ. त्रिभुवन राम अपने गांव कुंभ चले गए। रात में ही डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। रात में दो बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। तीसरे पुत्र सुधाकर ने दो भाइयों पर शराब पीकर पिता से विवाद करने का आरोप लगाया। डॉ. त्रिभ...