Azamgarh News: बूथ स्तर पर जुटेंगे कार्यकर्ता : हवलदार
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुन: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक अपने नेतृत्व में गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर संगठन को मजबूत करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे और युद्ध स्तर पर इस अभियान को सफल बनाएंगे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सपा की नीतियों व विचार धारा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.