आजमगढ़, सितम्बर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर पंचायत बूढ़नपुर और जहानागंज के नगरवासियों को जल्द नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नगर पंचायतों में अमृत-2 योजना के तहत 28 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकियों और नलकूपों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही घर-घर नल से पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। नवसृजित नगर पंचायत जहानागंज और बूढ़नपुर में अभी तक नगरवासियों को शहरी क्षेत्रों की तरह पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल रही थी। लोग हैंडपंप और सबमर्सिबल के सहारे अपनी प्यास बुझा रहे थे। दोनों नगर पंचायतों में शामिल घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल निगम नगरीय की ओर से अमृत-2 योजना के तहत पानी की टंकियों, नलकूपों और पाइपलाइन के नि...