Azamgarh News: बुनकरों की 25 प्रतिशत मजदूरी बढ़ाने की उठी मांग
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के पुरानी बस्ती स्थित इमामबाड़ा के पास बुनकर मजदूर यूनियन मुबारकपुर के तत्वावधान में रविवार की शाम बुनकर पंचायत महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बुनकरों की 25 फीसदी बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए बेलाल हाशिम अंसारी ने कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों से मजदूरी में कोई उचित वृद्धि नहीं हुई है, बल्कि पहले मिलने वाली मजदूरी में भी कमी आई है। दूसरी ओर महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। घर के खर्च, बच्चों की शिक्षा, बिजली, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने बुनकर परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बुनकरों की मेहनत और हुनर आज भी वही है, लेकिन उनकी मेहनत की उचित कीमत में समय के साथ वृद्धि नहीं हुई। बुनकर नेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.