Azamgarh News: बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही त्योहार की सच्ची खुशी : डीएम
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम, सद्भाव, सेवा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें और कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला या उपेक्षित महसूस न करे, इसी संवेदनशील एवं मानवीय भावना के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को वृद्धाश्रम फरिहा में निवास कर रहे वृद्धजनों के साथ दीपावली का त्योहार आत्मीयता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया और उनके बीच समय बिताकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। जिलाधिकारी ने सभी वृद्धजनों को मिष्ठान,फल,दीया, मोमबत्ती एवं कंबल,गर्म ऊनी टोपी भेंट किए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दीपावली पर बुजुर्गों के बीच पहुंची खुशियां, बच्चों को मिले खिलौने और मिठाइयां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.