आजमगढ़, अगस्त 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर गांव में बीमार मजदूर के खेत पर न पहुंचने पर उसकी पीटाई कर दी गई। थाना पर सुनवाई न होने पर पीड़ित सोमवार को पूरे परिवार के साथ एसपी कार्यालय पर पहुंच कर गुहार लगाई है। रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन चांदपार गांव निवासी अशोक मुसहर ने आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व वह मंगरी बाजार मऊ कुतुबपुर में सब्जी खरीद रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति आया, कहा कि खेत में काम करने के लिए बुलाए थे, क्यो नहीं आए। अशोक मुसहर ने कहा कि बीमार था इस लिए नहीं आया। उस व्यक्ति ने गाली गलौज देते हुए अशोक मुसहर को मारने पीटने लगा। यह भी पढ़ें- चारा काटने गई महिला से मारपीट अशोक मुसहर के भाई सहित अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने थाना में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई...