Azamgarh News: बीएसए के निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय के तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सठियांव का शुक्रवार की रात में बीएसए राजीव पाठक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो पूर्णकालिक शिक्षिकाएं और एक सहायक रसोइया अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने तीनों को अनुपस्थित दर्ज करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की एवं रसोईघर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जांच में पूर्णकालिक शिक्षिका सुनीता सिंह, पूर्णकालिक शिक्षिका चांदनी एवं सहायक रसोइया कमलावती अनुपस्थित मिलीं। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज करने के निर्देश दिए। बीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.