आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़। साइबर सेल ने महिला बीएलओ से साइबर ठगी का 81 हजार रुपये पीड़िता के खाता में वापस कराया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसोना गांव निवासी सुमन राजभर पत्नी विजय शंकर बीएलओ है। निर्वाचन आयोग का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने महिला बीएलओ को ऑनलाइन मीटिंग के नाम पर संदिग्ध लिंक भेजा था। स्क्रीन शेयर कराकर यूपीआई के माध्यम से 81000 रुपये की ठगी की थी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना की पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने पूरे रुपये को होल्ड करा दिया था। कार्रवाई कर पूरे रुपये महिला के खाता में वापस कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...