Azamgarh News: बीएलओ रजिस्टर का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विमोचन
आजमगढ़, नवम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बीएलओ के कार्यों में एकरूपता, पारदर्शिता और व्यवस्थित अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने निर्धारित प्रारूप के बीएलओ रजिस्टर का विमोचन किया। इस दौरान 25 बीएलओ को प्रतीकात्मक रूप से रजिस्टर वितरित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप तैयार इस रजिस्टर में बीएलओ अपने निर्वाचन संबंधी कार्यों और प्रतिदिन की प्रगति का विवरण दर्ज करेंगे। उन्होंने सभी बीएलओ को रजिस्टर और ऑनलाइन पोर्टल पर सूचनाएं नियमित, सही एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, एसडीएम सदर अविनाश गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.