आजमगढ़, जुलाई 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय चावला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के निर्देश बैठक में अधिकारीद्वय ने सभी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में संचालित सभी स्कूली वाहनों का समय से फिटनेस एवं परमिट अनिवार्य रूप से कराया जाए। बिना फिटनेस या परमिट वाले वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में न किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि नाबालिग छात्र-छात्राएं बाइक से विद्यालय न आएं। विद्यालय प्रबंधन को इस संबंध में अभिभावकों को भी जागरूक करने के ल...