Azamgarh News: बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठेकमा क्षेत्र में अस्पतालों की जांच की। बिना पंजीकरण के चल रहे एक अस्पताल को सील कर दिया। मानक विपरीत चल रहे तीन आस्पतालों को नोटिस जारी किया। डिप्टी सीएमओ ने ठेकमा क्षेत्र के चकमा में जनता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चिकित्सालय का वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं था। इसके अतिरिक्त उपलब्ध चिकित्सक की वैधता, चिकित्सकीय अर्हता के संबंध में आवश्यक मानकों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस की उपस्थिति में अस्पताल को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान चिकित्सालय की ओपीडी, आईपीडी, मुख्य प्रवेश द्वार को सील किया गया। इसके साथ ही आकाश चाइल्ड केयर जीवली, आरएम हेल्थ केयर जीवली, रॉयल चिकित्सालय ठेकमा को नोटिस दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.