Azamgarh News: बिना पंजीकरण के चल रहा अस्पताल सील
आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र के करमैनी चांदपट्टी में बिना पंजीकरण के चल रहे पूर्वांचल अस्पताल को बुधवार को एससीएमओ डॉ. मोहनलाल ने सील कर दिया। अस्पताल के संबंध में शिकायत मिली थी कि बिना पंजीकरण के और बिना डिग्री वाले डॉक्टर के अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को एसीएमओ डॉ. मोहनलाल, वरिष्ठ सहायक चिकित्साधिकारी धीरेन्द्र शुक्ला और बृजेश सिंह जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। इसके साथ ही अस्पताल संचालन के लिए वैध डॉक्टर भी नहीं मिले। इसके बाद एसीएमओ ने पूर्वांचल अस्पताल को सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.