Azamgarh News: बिजली पोलों एवं स्टे वायर की हुई जांच
आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: मोहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को उपकेंद्र मोहम्मदपुर, ठेकमा एवं बरदह के अंतर्गत क्षेत्र में स्थापित लोहे के पोल एवं स्टे वायर में लीकेज करंट की व्यापक स्तर पर जांच की गई। जिससे किसी प्रकार कोई दुघर्टना से बचा जा सके। विद्युत वितरण उपखंड मोहम्मदपुर के उपखंड अधिकारी निखिल शेखर सिंह ने बताया कि तकनीकी टीम द्वारा प्रत्येक पोल एवं स्टे वायर का सुरक्षा उपकरणों की सहायता से परीक्षण किया जा रहा है। कहीं भी लीकेज करंट अथवा अन्य तकनीकी कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को समय रहते समाप्त किया जा सके। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बारिश में बिजली हादसों से बचाव के लिए विभाग ने जारी की एडवाइजरी आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.