Azamgarh News: बिजली चोरी करने पर तीन पर मुकदमा
आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता।बिजली बकाया वसूली एवं बिजली चोरी को रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को सरायमीर कस्बे में बिजली विभाग के एसडीओ सुजीत कुमार ने नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन की जांच। जांच में कस्बा के सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र अलगू राम गुप्ता अतिरिक्त केबिल लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया। इसी क्रम में सब्जी मंडी निवासी कपूरचंद गुप्ता पुत्र स्व. लोचन गुप्ता और चूड़िहार निवासी परवीन पत्नी रईस और सलमान पुत्र रईस बिजली चोरी करते हुए पाये गए । सभी के खिलाफ सरायमीर थाने में अवर अभियंता मनीष ने मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.