आजमगढ़, अगस्त 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट किला रोड स्थित नाला धर्मू नाला मोहल्ले में सोमवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से मकान के बेसमेंट में आग लग गई। वेसमेंट में रखा शादी के लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार में आज वलीम होना था, घटना के समय परिजन वलीमा की तैयारी में व्यस्त थे। धर्मू नाला मोहल्ला निवासी महताब आलम के घर के बेसमेंट में शादी के दहेज का लाखों का सामान रखा हुआ था। उनके घर पर सोमवार को वलीमा था। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोग वलीमा की तैयारी में व्यस्त थे। परिजनों का कहना है कि उसी दौरान बेसमेंट में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बेसमेंट से धुआ...