आजमगढ़, सितम्बर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मड़या विद्युत उपकेंद्र पर बिजली काटौती को लेकर विवाद हो गया। गांव के लोगों ने जेई से गालीगलौज की। चपारसी के साथ अभद्रता की। जेई की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। भोर्रा मड़या विद्युत उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को शाम छह बजे से रात आठ तक इमरजेंसी रोस्टिंग थी। इस बीच दो मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने बिजली कटौती को लेकर गालीगलौज की। कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी अमरनाथ वर्मा और उनके दो साथी गालीगलौज कर रहे थे। इसके बाद उपकेंद्र पर पहुंचकर चपरासी के साथ गालीगलौज और अभद्रता की। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जेई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस अमरनाथ वर्मा निवासी किशुनदा...