आजमगढ़, जुलाई 17 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जीयनपुर स्थित बिजली उपकेंद्र से बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 19 जुलाई तक आपूर्ति नियमित नहीं हुई तो 20 जुलाई से कार्यालय में ताला बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि कस्बा में पिछले कुछ दिनों से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगरीय क्षेत्र में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन नगर में दस घंटे भी नियमित बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। जर्जर तार टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने का बहाना बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मनमानी कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार चौरसिया, ज्ञानेंद्र ...