Azamgarh News: बाढ़ प्रभावित गांवों में दुर्गंध से बढ़ी दुश्वारियां, चारे का संकट
आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद फिर से तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में डिघिया गेज पर 14 सेमी तो बदरहुआ गेज पर 5 सेमी जलस्तर में वृद्धि हुई है। वहीं एक दर्जन तटवर्ती गांवों में घाघरा कटान कर रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी घटने के बाद अब दुर्गंध से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। वहीं प्रभावित गांवों में बीमार मरीजों के इलाज को लेकर परिजन परेशान हैं। जबकि पशुओं के चारे का भी संकट बना हुआ है। सप्ताह भर तक जलस्तर जहां घट रहा था, वहीं दो दिन से स्थिर हो गया था। जलस्तर के स्थिर होते ही इसके वृद्धि होने की संभावना को लेकर ग्रामीण पहले से ही चिंतित थे। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांवों में नदी ने कटान तेज कर दी है। इससे किसानों की खेती योग्य भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.