Azamgarh News: बावर्ची का पोखरी में उतराया मिला शव
आजमगढ़, जुलाई 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में बुधवार की सुबह बावर्ची का पोखरी में उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लाटघाट निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र गोंड शादी के कार्यक्रम में खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार की रात वह घर में सो रहा था। परिजनों न बताया कि भोर में तीन बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीण पोखरी की ओर गए तो योगेंद्र गोंड का शव उतराया मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में छोटा था। ग्रामीणों ने शव को पोखरी से बाहर निकाला। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.