आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद क्षेत्र के सेंटरवा बाजार में शनिवार शाम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मैराथन का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में गौतम प्रजापति और बालिका वर्ग में किरण वर्मा प्रथम रही। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले धावकों को पुरस्कार दिया गया। बालक वर्ग में गौतम प्रजापति प्रथम, रजनीश राय द्वितीय और नितेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में किरण वर्मा प्रथम, अंजली गुप्ता द्वितीय और अंतिमा यादव तृतीय स्थान पर रही। 16 सौ मीटर में मृत्युंजय निषाद प्रथम, विपिन द्वितीय और सूरज निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धावकों की टीम को शाहिद संजरी ने रवाना किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बालक वर्ग में गौतम, बालिका वर्ग में किरण ने मारी बाजी इस अवसर पर वसी सिद्दीकी, तारिक शफीक, अरविन्द यादव...