आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद क्षेत्र के सेंटरवा बाजार में शनिवार की शाम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। मैराथन दौड़ में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में गौतम प्रजापति और बालिका वर्ग में किरण वर्मा प्रथम रही। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले धावको को पुरस्कार दिया गया। मैराथन दौड़ शाम करीब पांच बजे सेंटरवा बाजार से शुरू हुई, नेवादा बाजार हो कर वापस सेंटरवा बाजार पहुंची। मैराथन दौड़ के बालक वर्ग में गौतम प्रजापति प्रथम, रजनीश राय द्वितीय और नितेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग मं किरण वर्मा प्रथम, अंजली गुप्ता द्वितीय और अंतिमा यादव ने तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में 16 सौ मीटर दौड़ में मृत्युजय निषाद प्रथम, विपिन द्वितीय और सूरज निषाद ने तृतीय स्था...