Azamgarh News: बारिश से बाजार में जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां
आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: पल्हना। पल्हना बाजार में जलजमाव से नालों की सफाई की पोल खुल गई। बाजार के नाले चोक होने से सड़कों और गलियों में पानी भर गया। जिससे नगर वासियों के साथ ही दुकानदारों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पल्हना त्रिमुहानी से नहर तक सड़क के दोनों पटरियों पर नालियां तो बन गई, लेकिन इसके जल निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी। बाजार के दुकानदार महात्तम वर्मा, भगवान दास, कुबेर यादव, मुन्ना राम, अमरजीत पासवान, प्यारे राम, दया शर्मा, काशीनाथ चौरसिया बाजार में बनी नालियों के जल निकासी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.