आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह बारिश के दौरान दो मंजिला मकान की जर्जर छत गिरने से मां-बेटी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल बेटी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिवार के लोग पड़ोसी के घर में शरण लिए हैं। बाजबहादुर मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय अनवरी बेगम पत्नी स्व. अयूब अपनी बेटी 50 वर्षीय सलमा बानो, बेटा 40 वर्षीय सलीम और पौत्र 15 वषीय मोहम्मद यूसुफ के साथ रहती हैं। उनके तीन मंजिला मकान की छत जर्जर हो गई थी। सुबह अनवरी का बेटा सलीम काम पर चला गया और पौत्र यूसुफ स्कूल गया था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बारिश से जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दब कर महिलए घायल घर में सिर्फ मां-बेटी थीं। सलमा चाय बना रही थी। इस दौरान वह मोटर का प्लग निकालन...