Azamgarh News: बारिश से अतरौलिया में धंस गई जमीन
आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पश्चिमी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र बनने से मानसून की द्रोणिका इस समय उत्तर-पश्चिमी यूपी से बांग्लादेश तक गुजर रही है। इससे बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी और शहरी क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने जिले में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि जिले में बीते चौबीस घंटे के दौरान कुल बारिश 97.7 और औसत बारिश 12.2 एमएम हुई है। बारिश के दौरान अतरौलिया क्षेत्र के तेजापुर गांव में बुधवार को सुदामा यादव के ट्यूबवेल परिसर की 15 फीट जमीन धंस गई। भूमि धंसने से हड़कंप मच गया। पीड़ित किसान ने बताया कि उसके ट्यूबवेल के आसपास की 15 फीट भूमि नीचे धंस गई। जिससे ट्यूबवेल का कमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.