Azamgarh News: बारिश में हादसे को दावत दे रहे जर्जर भवन
आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर में घनी आबादी के बीच जर्जर हो चुके दो सौ से अधिक बारिश में कभी भी खतरा बन सकते हैं। सब कुछ जानते हुए भी नगरपालिका प्रशासन बेखबर बना है। शासन के आदेश के बाद भी नगरपालिका ऐसे भवनों को चिह्नित कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं करा रही है। नगरपालिका परिषद के 25 वार्डों में करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी है। नगर क्षेत्र में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 30 हजार मकान हैं। इनमें से पांच सौ से अधिक मकान आजादी के पूर्व के बने हुए हैं। कई दशक पूर्व बने इन भवनों की मियाद भी पूरी हो चुकी है। इनमें से अधिकतर सरकारी और निजी भवन खंडहर बन चुके हैं। इन भवनों के कुछ हिस्से आए दिन भरभराकर गिरते हैं। इसके बाद भी इन जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने में न भवन स्वामी रुचि ले रहे हैं और न ही नगरपालिका प्रशासन गंभीर है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.