Azamgarh News: बारिश, बादल के बाद निकली धूप ने छुड़ाये पसीने
आजमगढ़, जुलाई 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बारिश और बादलों के बाद शुक्रवार की सुबह से निकली धूप ने लोगों के पसीने छूड़ा दिये। सूर्य की तपिश संग उमस भरी गर्मी से सभी लोग परेशान दिखे। इधर अच्छी बारिश के बाद मिट्टी में आई नमी से किसान खेतों की जुताई में जुट गए। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।करीब एक पखवारा से बादलों की आवाजाही के बीच ही कभी तेज धूप तो कभी हल्की धूप निकलने से पारा गिरता गया। बारिश से धरती की तपिश कम होते ही मौसम सुहाना हो गया था। आईएमडी ने भी चौबीस घंटे के अंदर जिले में तेज हवा संग बारिश और वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया। जिससे लोगों को इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन उनके उम्मीदों पर पानी फिर गया। शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.