Azamgarh News: बाढ़ चौकियों पर दवाओं का अभाव, चारे का भी संकट
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला गढ़वाल के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। दर्जनभर गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इधर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारियों का भी कहर शुरू हो गया है। सर्दी-खांसी और जुकाम-बुखार से लोग परेशान हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए बनाई गईं चौकियों पर दवाओं का संकट है। बाढ़ का पानी फैलने के कारण पशुओं के लिए हरे चारे का भी संकट खड़ा हो गया है। बदरहुआ और डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का पानी धीरे-धीरे तटवर्ती गांवों की ओर फैलने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। घाघरा के बढ़ते जलस्तर के कारण करीब आधा दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग पानी में डूब गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.