आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- घाघरा नदी की कटान से कृषि भूमि प्रभावित Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में रविवार को धीमी गति से गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तटवर्ती गांवों के पास कटान तेज हो गई है। हाजीपुर गोला पुल के पास नदी तेजी से कृषि भूमि काट रही है। बीते दो दिनों में करीब 20 बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सहबदिया गांव के परमानंद, प्रमोद, इंद्रावती, जगदीश, रमापति, रामदरश, विनोद पटेल, रामदास, दशरथ, सुभाष, पारस और अमेरिका सहित देवारा खास राजा के रामदयाल, रघुनाथ, प्रदीप, रामकेश, रामनिवास, रामनारायण, रामलखन, राकेश, बुधराम, राधेश्याम, कमला, बलकेश्वर, बिहारी और उमाचरण की कृषि भूमि कटान की चपेट में है। बरामदपुर और सहबदिया में भी कटान जारी है। ग्रामीणों ने कटान रोकने,...