आजमगढ़, अगस्त 22 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से 90, बदरहुआ पर 35 सेमी ऊपर बह रही है। चौबीस घंटे में बदरहुआ पर सात, डिघिया गेज पर चार सेमी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। घाघरा का जलस्तर बढ़ने से दर्जन भर से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जबकि तटवर्ती क्षेत्रों के दर्जन भर गांवों के संपर्क मार्ग डूब गए। जिससे छात्र और ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ के पानी से करीब 20 की आबादी प्रभावित हो गई है। किसानों के फसल जहां डूब गए, वहीं हरे चारा का भी संकट उत्पन्न हो गया है। जल स्तर बढ़ने से सगड़ी क्षेत्र के दाम महुला, बरामदपुर, सहबदिया, परसिया,चक्की हाजीपुर,चक्की, देवारा खास राजा के 28 पुरवे, बाका, बूढ़नपट्टी, शाहडीह, सोनौरा, मानिकपुर, अभ्भनपट्टी ...