Azamgarh News: बाइक की टक्कर से राजगीर की मौत
आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज के पास बाइक की टक्कर से घायल राजगीर की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। एक दिन पूर्व हुई दुर्घटना में वह घायल हो गया था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सिधारी थाना क्षेत्र के जिरिकपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश कुमार राजगीर का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से जा रहा था। हुसेनगंज के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। इसके बाद वह सड़क पार कर रहा, इस दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रमेश कुमार को शहर के लक्षिरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मृत रमेश के एक बेटा और तीन बेटी हैं। मौत के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.