Azamgarh News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: फूलपुर कस्बा के पास हुई दुर्घटना फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के पास शनिवार की रात में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। वह मिठाई की दुकान से काम कर कमरे पर लौट रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान अम्बेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी 55 वर्षीय गामा यादव एक सप्ताह से फूलपुर कस्बा में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। फूलपुर कस्बा में ही वह रहता था। शनिवार की रात में वह दुकान से अपने कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल गामा यादव को फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, उपचार के दौरान मौत हो गई। गामा यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.