Azamgarh News: बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
आजमगढ़, जुलाई 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमऊ गांव के समीप रविवार दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख मेंहनगर सीएचसी से डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मेंहनगर कस्बा के लोहिया नगर निवासी 28 वर्षीय नीरज चौरसिया रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से आजमगढ़ से मेंहनगर जा रहे थे। जबकि सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव निवासी 33 वर्षीय मुकेश राजभर बाइक से मेंहनगर से आजमगढ़ आ रहे थे। भोरमपुर गांव के मोड़ पर दोनों की बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर, रिम्स रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.