आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव में गुरुवार की रात बहू ने घर में विवाद कर दिया। विवाद की सूचना पर बहू के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। परिवार के लोगों को धमकी दी और तोड़ फोड़ करते हुए जेवर आदि लेकर चले गए। पंकज दीक्षित ने आरोप लगाया कि बहू निधि पत्नी अभिषेक दीक्षित रात में विवाद करने लगी। घर छोड़ कर जाने लगी, उसके मायके सूचना दी गई। मायके पक्ष के लोग बोलेरो से आए, घर में तोड़-फोड़ की असलहा से परिवार के लोगों को डराया धमकया। उन्होंने आलमारी तोड़कर जेवर निकाल लिए और लेकर चले गए। पीड़ित ने आरेपियों के विरुद्ध बरदह थाने में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बहू ने घर में किया विवाद, मायके पक्ष ने घर में की तोड़फोड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...