आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के गिड़उर गांव में गुरुवार की रात बहू ने घर में विवाद कर दिया। विवाद की सूचना पर बहू के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। परिवार के लोगों को धमकी दी तोड़ फोड़ की जेवर आदि लेकर चले गए। पंकज दिक्षित ने आरोप लगाया कि बहू निधि पत्नी अभिषेक दिक्षित रात में विवाद करने लगी। घर छोड़ कर जाने लगी, उसके मायके सूचना दी गई। मायके पक्ष के लोग बोलेरो से पहुंचे, घर में तोड़-फोड़ की असलहा से परिवार के लोगों को डराया धमकया आलमारी तोड़ कर जंवर निकाल लिए और लेकर चले गए। पीड़ित ने आरेपियों के विरूद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...