Azamgarh News: बजबजाती नालियों और कूड़े से लोग परेशान
आजमगढ़, जुलाई 3 -- Azamgarh News: बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बूढ़नपुर में बजबजाती नालियां, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और गंदगी से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत में 70 सफाईकर्मियों की तैनाती के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। मानसून से पहले नालों की सफाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक केवल 50 प्रतिशत नाले और नालियों की ही सफाई हो सकी है। बुधवार को हुई बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पंचायत बूढ़नपुर की आबादी 20,136 है। नगर के 15 वार्डों में जलनिकासी के लिए छह बड़े नाले, चार मझोले नाले और करीब 70 नालियां बनाई गई हैं। इनकी सफाई के लिए 70 सफाईकर्मियों की तैनाती है, लेकिन इसके बावजूद पूरे नगर में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। मुख्य सड़कों और प्रमुख गलियों की सफाई के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.