Azamgarh News: बच्चों को सही शिक्षा देकर एक अच्छा नागरिक बनाएं
आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर,हिन्दुस्तान संवाद। मोहम्मदपुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर में रविवार को शिव नारायण पंथ का मासिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में भजन-कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से संतों ने श्रद्धालुओं को उपदेश दिया। बाबा राजकुमार दुर्वासा ने कहा कि स्वामी नारायण ने समाज में लोगों को ऊपर उठने के लिए कार्य किया। उनके बताए हुए रास्ते पर कर काम,क्रोध,मोह,अहंकार से दूर रखकर जीवन यापन करें और बच्चों को सही शिक्षा देकर एक अच्छा नागरिक बनाएं। कार्यक्रम में जिला ब्रिगेड महंत राजकुमार,तिलकधारी, चौथी,राम नगीना महंथ,बाबा नखडू दास, राम नयन महंत आदि लोगों ने प्रवचन के माध्यम से संदेश दिया। अध्यक्षता जिला उप ब्रिगेड महंथ शिव शंकर लाल और संचालन राम दुलार महंथ ने किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिलक प्रभात शाखा का गुरुदक्षिणा उत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.