Azamgarh News: बच्चों के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी : बीईओ
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: मार्टीनगज, हन्दिुस्तान संवाद। मार्टीनगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय आमगांव में बुधवार को बीईओ डॉक्टर कल्पना ने आईसीटी लैब और लाइब्रेरी का फीता काटकर किया गया। इस मौके पर बीईओ कल्पना ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए ज्ञानार्जन के साथ तकनीकी शिक्षा देश निर्माण के लिए बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अब परिषदीय स्कूलों में आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से बेहतर शिक्षा बच्चों को मुहैया कराई जा रही है। इस मौके समाजसेवी सूरज सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजदेव पाल, पुष्पा सिंह, सुशील सिंह यादव, उपेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार, शिक्षामित्र सुनील कुमार यादव, साधना सिंह, मनोज सिंह, राजेश यादव, रामसिंगार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.